ब्लूटूथ या हियरिंग एड जैसी दिखने वाली एक स्मार्ट डिवाइस वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती है।
अमेरिका के अलबामा विवि के शोधकर्ताओं द्वारा बनाई गई इस डिवाइस का नाम ऑटोमेटिक इन्जेस्शन मॉनिटर है, जो भोजन में कैलोरी का लेखा-जोखा रखती है।
इसमें लगा स्वचालित कैमरा आपके भोजन की तसवीर लेता है और उसमें मौजूद कैलोरी की गणना भी करता है।
फिलहाल वजन नियंत्रित करने के लिए जिन ऐप्स का इस्तेमाल हो रहा है, उनमें मैनुअल एंट्री करनी पड़ती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस डिवाइस से मिलने वाले आंकड़ें ज्यादा सटीक होते हैं। इसमें लगे सेंसर जबड़ों में होने वाली कंपन के आधार पर काम करते हैं।