फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर स्टेज पर रामलीला मंचन 24 से

Mon, 08 Sep 2014 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकुलर रोड स्थित पुराने आईटीआई ग्राउंड में डबल डेकर स्टेज पर रामलीला मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके लिए तीन डबल डेकर स्टेज बनाया जाएगा। 3 अक्टूबर को दशहरे के दिन 200 फुट के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।

आयोजक रामलीला उत्सव कमेटी सदस्यों ने रामलीला स्थल पर भूमि पूजन किया। मुख्यातिथि महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, बाबा कर्णपुरी, उद्योगपति राजेश जैन और विधायक बी. बी. बतरा के बेटे सिद्धार्थ बतरा रहे।
विज्ञापन


कमेटी प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि सोमवार से पितृपक्ष शुरू होने के कारण रविवार को भूमि पूजन कर तैयारी शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र के डॉ. पंकज दर्पन की टीम प्रस्तुति देगी। विशाल सोने की लंका बनाई जाएगी।
विज्ञापन

तीसरी आंख की रहेगी नजर
रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। पुलिस के साथ ही तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें