फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी डाॉक्टर को दिए बेहतरी के टिप्स

Sat, 27 Sep 2014 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि में शुक्रवार सुबह से तीन दिवसीय आर्म्सकोन का आगाज जोरशोर से हो गया।
विज्ञापन


आर्म्सकोन में नोर्थ जोन के विभिन्न कालेजों से आए भावी चिकित्सकों को पहले दिन क्रिटिकल केयर, सर्जीकल केयर और सॉफ्ट स्किल्स के बारे में मेडिकल गुरुओं ने विशेष टिप्स दिए।

चार अलग-अलग कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रमों में जहां भावी चिकित्सक टिप्स पा रहे थे, वहीं भावी चिकित्सक ही तीन दिन तक चलने वाले आर्म्सकोन की व्यवस्था को संभाले हुए थे। शुभारंभ कुलसचिव डा. सरला हुड्डा और पीजीआईएमएस के निदेशक डा. चांद सिंह ढुल ने किया।
विज्ञापन

   आर्म्सकोन के मुख्य समन्वयक डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि कांफ्रेंस के प्रथम दिन एलटी-वन, मेडिसन लेक्चर रूम, सर्जरी लेक्चर रूम में व्याख्यान व अंतर राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। पहले दिन जीएआर एवं सॉफ्ट स्किल, ईसीसीएम व बीसीएसएस पर वर्कशाप आयोजित की गई।
चार ग्रुप में बांटे डॉक्टर
डॉ. ध्रुव ने बताया कि  छात्रों को सिखाने के लिए चार ग्रुप बनाए गए। इसमें पहले ग्रुप में उनके साथ डॉ. जिले सिंह कुंडू, डॉ. नित्याशा, डॉ. कुंदन मित्तल, डॉ. नवीन मल्होत्रा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. राजेश रोहिला, डॉ. प्रदीप कंबोज, डॉ. किरण दीप, डॉ. जतिन लाल, डॉ. कीर्ति शामिल रहे।

छात्रों को कृत्रिम मानवों पर आपातकालीन विभाग में मरीजों को बचाने के लिए बेसिक स्किल सिखाई गई। इसमें उन्हें सिखाया कि हृदय गति रुकने पर सीटीआर करना, सांस रुकने पर कृत्रिम सांस देना, जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन देना, दुर्घटना मे गंभीर चोटों के मरीजों को आते ही संभालना व बेसिक केयर देना, अत्यधिक बहते खून को रिसने से रोकने के बारे में सिखाया गया।
कुछ ऐसे टिप्स मिले भावी चिकित्सकों को  
डॉ. प्रशांत कुमार ने वर्कशाप में हृदय घात के मरीजों को शॉक थैरेपी देना व छोटे बच्चों को गंभीर अवस्था में संभालने के सटीक निदान व इलाज के बारे में टिप्स दिए। दूसरी वर्र्कशाप में डॉ. श्याम सिंगला व डॉ. संजय मारवाह की टीम ने सर्जीकल स्किल के टिप्स दिए। उन्होंने चोट के मरीजों को विभिन्न प्रकार के टांकें लगाना, छाती मे ट्यूब डालना, नाक से नलकी डालने आदि के गुर सिखाए। तीसरे वर्कशाप स्टेशन पर डॉ. एमसी गुप्ता की टीम ने गोईंग अराउंड रिसर्च विषय पर छात्रों को चिकित्सकीय क्षेत्र के शोध करने के बारे मे जानकारी दी। चतुर्थ स्टेशन पर डॉ. सुजाता सेठी ने सॉफ्ट स्किल विषय पर आपस में बात करना, मरीजों व उनके परिजनों से विनम्रता से पेश आना और किसी भी परिस्थिति के दौरान अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने के  गुर सिखाए। चतुर्थ स्टेशन पर डॉ. सुजाता सेठी ने साफ्ट स्किल विषय पर आपस में बात करना, मरीजों व उनके परिजनों से विनम्रता से पेश आना और किसी भी परिस्थिति के दौरान अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए।
इन कालेजों के विद्यार्थी ले रहे हैं हिस्सा
द्वितीय तीन दिवसीय एनुअल रोहतक मेडिकल स्टूडेंट्स कांफ्रेंस (आर्म्सकोन-2014) में पीजीआईएमएस रोहतक, शहीद हसन खान मेडिकल कालेज मेवात, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज अग्रोहा, बीपीएस महिला खानपुर मेडिकल कालेज, एसजीटी बुधेड़ा व गोल्ड फील्ड कालेज फरीदाबाद के भावी चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिबेट
कार्यक्रम की डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि शनिवार को जहां छात्रों द्वारा रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा वहीं दिन में डिबेट, केस प्रस्तुतिकरण, ओरल पेपर प्रस्तुतिकरण, निबंध लेखन व आर्टिकल लेखन प्र्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनका परिणाम कांफ्रेंस के अंतिम दिन रविवार को घोषित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें