एमडीयू के डीडीई की परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों की सुनवाई चुनाव बाद होगी।
डायरेक्ट्रेट डिस्टेंस एजूकेशन के तहत हुई विभिन्न परीक्षाओं की सुनवाई 16 और 17 अक्टूबर को होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि डीडीई के बीए प्रथम वर्ष और एमबीए की परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर को सुबह 11 की जाएगी।
जबकि बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर की सुनवाई 17 अक्टूबर को दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा। संबंधित परीक्षार्थियों के रोल नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लोड कर दिए गए हैं।