फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दौड़ा हाईटेंशन करेंट, लगी आग, जला सामान

Sat, 31 May 2014 01:23 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बैंयापुर खुर्द में छतों से गुजर रही आंधी के दौरान हाइटेंशन तार के झुकने से एक घर में अर्थ पकड़े जाने पर आग लग गई। आग के लगने से घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

बता दें गांव बैयापुर में हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजर रही है। शुक्र वार देर शाम को तेज हवाओं के चलते हाइटेंशन तार घरों की भूपसिंह के घर की छत पर झुक गई। घर की छत की ओर झुकने से तार जमीन के अर्थ को पकड़ गई। जिससे घर में रखा एक टीवी, फ्रीज, कपडे़ व घर की वायरिंग जलकर राख हो गई। घर के अंदर मे दीवारों पर दरारें भी पड़ गई। लकड़ी का दरवाजा भी तहस नहस हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें