फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में घर लौट रहे दंपति और नातिन की सड़क हादसे में मौत

Wed, 30 Aug 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग के बघौली थाना क्षेत्र में वाहन ने साइकिल सवार दंपति और नातिन को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। वाहन तीनों को रौंदते हुए निकल गया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बवाल की आशंका पर पुलिस ने आनन-फानन शवों को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसवन निवासी समशुद्दीन (42) खेती कर अपना परिवार पालता था। मंगलवार को समशुद्दीन पत्नी सायरा बानो (38) के साथ  थाना क्षेत्र के ग्राम महरी निवासी साढ़ू छोटल्ले के घर गए थे। साथ में नातिन ग्राम बरखेरवा निवासी हनीफ की पुत्री बबलिशा बानो (2) भी थी। बुधवार की शाम समशुद्दीन पत्नी और नातिन के साथ अपने गांव लौट रहा था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम लोधी के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। तीनों को रौंदते हुए वाहन चालक भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने समशुद्दीन को पहचान कर उसके रिश्तेदारों को सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जटाशंकर सिंह टेंपो से शवों को जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें