फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने वालों की लिस्ट हो रही तैयार

Sat, 09 Aug 2014 11:49 PM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जातपात और भेदभाव की राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वालों की एक लंबी लिस्ट तैयार हो रही है, इसके बाद कोई भी कांग्रेस में नहीं बचेगा। यह बात सांसद बीरेंद्र सिंह ने जुलाना की अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 16 अगस्त को जींद में होने वाली युवा शक्ति बदलाव रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वे 42 वर्ष तक कांग्रेस में रहे हैं। 11 बार चुनाव लड़े और एमएलए और एमपी बने। कांग्रेस छोड़कर जाऊं या ना जाऊं यह फैसला करना कठिन है। बीरेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा था कि मुख्यमंत्री से जनता नाराज है। इसका नुकसान होगा। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस की 10 में से 9 सीट थी अब 10 में से एक। बीरेंद्र ने कहा कि वह केंद्र में रेल मंत्री बनने जा रहे थे। इसके लिए सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का फोन भी आया था, लेकिन ऐनवक्त पर उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया। रेलवे में लाखों नौकरी निकलती हैं। रेल मंत्री बनने के बाद वह 10-12 हजार प्रदेश के लोगों को रोजगार दिला सकते थे।

कांग्रेस में लौटने का सवाल ही नहीं
दोपहर बाद जींद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को बहुत समझाया, लेकिन मजबूरी में कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। अब कांग्रेस में वापसी को कोई सवाल नहीं है। बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि 16 अगस्त को जींद में होने वाली रैली में वे अपनी ताकत दिखा देंगे।
विज्ञापन


रैली परीक्षा के समान
दोपहर को सफीदों में जनसभा के दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जींद की हरियाणा निर्माण रैली राजनीतिक परीक्षा है। इस रैली के माध्यम से प्रदेश के उत्तरी भाग के साथ हुए भेदभाव का मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट की लड़ाई नेशनल कबड्डी खेल की तरह है। जब तक सभी एक व्यक्ति के लिए मेहनत नहीं करते, तब तक सामने वाला रन लेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें