कार चलाते वक्त अब अगर आपको नींद आ जाती है, तो एक्सीडेंट का डर नहीं होगा, क्योंकि स्टीयरिंग व्हील आपकी सुरक्षा करेगी।
ब्रिटिश कंपनी एआरएम होल्डिंग्स ने खास तरह के कॉकपिट कैमरा तैयार किया है, जो ड्राइवर के चेहरे के हावभाव को नोटिस करता रहेगा। कैमरा को कार के रियरव्यू मिरर पर सेट किया जाएगा। जैसे ही ड्राइवर को नींद आएगी या आंखें बंद होंगी, यह डिवाइस अलर्ट हो जाएगी।
इसके बाद स्टीयरिंग वाइब्रेट करना शुरू कर देगी, सीट भी वाइब्रेट करेगी और एक अलार्म बजेगा, जिससे ड्राइवर की नींद खुलेगी। एआरएम के वाइस प्रेसीडेंट रिचर्ड यार्क के मुताबिक मॉडर्न कारों में सेंसर का चलन तो आम है लेकिन यह डिवाइस खास है।
यार्क के मुताबिक अधिकांश दुर्घटनाएं ड्राइवर के ध्यान भटकने या नींद आने के कारण ही होती हैं, इसलिए यह डिवाइस ड्राइवर पर फोकस करके तैयार की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस से दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में कमी आएगी।