6 वर्षों से मास्टर से पीजीटी पद की पदोन्नति सूची जारी न करने और विषय की शर्त नहीं हटाने के विरोध में प्रदेश भर के मास्टर्स का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में सीएम से मिला।
इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने मास्टर्स को आश्वासन दिया कि वह विभाग से समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद ही कोई जवाब दे पाएंगे। अगर मास्टर्स की मांगे उपयुक्त है तो जल्द ही इसे मान ली जाएगी।
हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विभागीय समीक्षा के बाद मांगे मानने का आश्वासन दिया है। अगर सीएम ने 10 सितंबर तक उनकी मांगों को नहीं माना तो प्रदेश के 1100 मास्टर एकत्रित होकर क्रमिक आंदोलन करेंगे। इस कड़ी में ब्लॉक, जिला व राज्यस्तरीय आंदोलन किए जाएंगे।