फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी थाना के पास महिला के गले से चेन तोड़ बाइकर्स फरार

Mon, 12 May 2014 01:39 AM IST
bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना के पास महिला के गले से चेन तोड़ बाइकर्स फरार
विज्ञापन


सिटी थाना से कुछ मीटर की दूरी पर भरे बाजार एक महिला की चेन तोड़ बाइकर्स फरार हो गए। महिलाओं ने शोर भी मचाया, मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की मगर चेन स्नेचर हाथ नहीं आए। पुलिस ने चेन स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाक्या रविवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे का है।

बड़सी पाना, लोहारी की गली वासी महिला निशा शर्मा अपनी मम्मी के साथ बाजार में खरीददारी करने आई थी। वह बिजली घर से गेड से उतरकर बाजार की ओर चली तो शहर थाना से कुछ मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार दो युवक उनके आगे आए और निशा के गले की चेन तोड़कर किरोड़ीमल मंदिर की ओर फरार हो गए। महिला निशा व उसकी मम्मी ने शोर भी मचाया मगर कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन


बाद में इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया मगर चेन स्नेचर्स का कोई सुराग नहीं लगा।

बेटी को वापस जाना था तो आए थे खरीददारी करने
चेन स्नेचिंग की शिकार महिला निशा की मम्मी ने बताया कि शुक्रवार को ही निशा अपने ससुराल जूई से आई थी और सोमवार को वापस जाना था। इसीलिए खरीददारी करने रविवार को बाजार आए थे। यहां थाने के पास निशा की चेन तोड़कर बाइकर्स फरार हो गए। शोर भी मचाया मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। चेन करीब ढाई तोले की थी।

 संडे का उठाया फायदा
शहर थाना पास की मार्केट इतनी व्यस्त रहती है कि यहां पैदल भागना भी आसान नहीं होता। चेन स्नेचर्स ने संडे का फायदा उठाया। मार्केट की अधिकतर दुकानें बंद थी और रोड भी खाली नजर आ रहा था। इसी का फायदा उठाकर चेन स्नेचर्स आसानी से निकल गए।
विज्ञापन



बढ़ रही है चेन स्नेचिंग
चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 31 मार्च को दिनदहाडे़ भारत नगर और सेक्टर 13 में दो महिलाओं की चेन तोड़ी गई थी। इस साल अब तक सात-आठ घटनाएं चेन स्नेचिंग की हो चुकी है।

बढ़ रही है स्नेचिंग की घटनाएं
वर्ष        वारदात
2012        45
2013        51
इस वर्ष भी स्नेचिंग की सात-आठ घटनाएं हो चुकी है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें