रुपए के गिरते स्तर पर बुधवार को चेतन भगत के ट्वीट ने बवाल मचा दिया। ट्वीट पर विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें इसे डिलीट करना पड़ा।
चेतन ने रुपए में आई गिरावट की तुलना रेप से कर डाली। उन्होंने ट्विटर पर पूछा, रुपए के रेप के लिए जिम्मेदार कौन है?
लोगों ने ट्वीट की भाषा पर आपत्ति जताई। उनसे पूछा गया कि वे रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे को कैसे रुपए की गिरावट से जोड़ सकते हैं?
लोगों ने कहा कि लेखक के तौर पर उनकी भाषा बेहद संवेदनशील होनी चाहिए, लेकिन ये निंदनीय है। हालांकि, बवाल बढ़ते देख चेतन ने थोड़ी ही देर बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।