....नोएडा और पंचकूला के ध्यानार्थ
फोटो भी है।
फ्लैग: जाट उच्च विद्यालय में 12वीं की गणित परीक्षा के दौरान ड्यूटी इंचार्ज व छात्रा में हुई कहासुनी
पेपर आउट होने के बाद रद हुई परीक्षा को दोबारा कराने को लेकर बोर्ड की कवायदें धरी की धरी रह गईं।
केंद्रों के अंदर जहां नकलची ड्यूटी इंचार्ज को धमकी देते रहे वहीं बाहर नकल कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हालात ये रहे कि सुरक्षा के नाम पर गिने चुने मौजूद सुरक्षाकर्मी इन युवकों को भगाने में खुद हांफते नजर आए।
एचबीएसई की मंगलवार को 12वीं की गणित परीक्षा के दौरान जाट उच्च विद्यालय में हालात उस समय बिगड़े, जब ड्यूटी इंचार्ज ने एक छात्रा को नकल करने से रोका तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बीच छात्रा व इंचार्ज में काफी कहासुनी भी हुई। सूचना मिलते ही बोर्ड के विशेष उड़न दस्ते मौके पर पहुंचे और छात्रा से पेपर छीन लिया। इस पूरे मामले की शिकायत भिवानी बोर्ड के आला अधिकारियों को भी लिखित में भेज दी गई।
ड्यूटी इंचार्ज राजवीर ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे परीक्षा शुरू हुई और खत्म होने के 50 मिनट पहले ही कमरे में परीक्षा दे रही छात्रा के पास खिड़की से उसके दोस्तों ने सॉल्व चिट फेंकी। यह देखते ही उन्होंने चिट उठाई तो छात्रा व उसके दोस्तों ने कहा ‘सेंटर से बाहर निकलोगे तो गोली मार देंगे, नहीं तो कहीं भी मिल जाए तो’। इसके बाद ड्यूटी इंचार्ज ने भिवानी बोर्ड को सूचना दी। हालांकि, छात्रा पर कोई केस नहीं बनाया गया। क्योंकि, नकल करने से पहले ही उससे चिट ले ली थी।
अधिकांश सेंटर पर पुलिस सुरक्षा न होने के चलते पर्चियां फेंकने वाले युवाओं का खेल भी बदस्तूर जारी रहा। यहीं नहीं, कुछ सेंटर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवाओं को खदेड़ा। इसके बावजूद बोर्ड, डीईओ व एसटीएफ की टीम ने तीन केस ही बनाए। गौरतलब है कि 24 सितंबर को हिसार में द्वितीय पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही बोर्ड प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। बोर्ड अधिकारियों ने बाहर बिक रही प्रतियों से मूल पेपर के मिलान के बाद पर्चा आउट होने की पुष्टि की। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया।
बॉक्स
यहां बने केस
बोर्ड के विशेष उड़न दस्तों ने नकल प्रकरण के सिर्फ तीन केस बनाए। एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तो दो भारती कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए।
वर्जन
धमकी की मिली सूचना, सुरक्षा नदारद
जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्राें पर पुलिस सुरक्षा न के बराबर रही। जिसके चलते सेंटर के बाहर नकल फेंकने वालों का जमावड़ा लगा रहा। जाट उच्च विद्यालय में परीक्षा के दौरान ड्यूटी इंचार्ज को धमकी मिलने की सूचना बोर्ड से मिली।
-जगदीश सैनी, बोर्ड सुपरीटेंडेंट इंचार्ज रोहतक।