बाजार में मौजूद महंगे टैबलेट को टक्कर देने आ गया है सेलकॉन का 3जी सिम, वॉयस कॉलिंग टैब। इस टैबलेट की कीमत 7,999 रुपए है।
यह अब तक का सबसे सस्ता 3जी सिम, वॉयस कॉलिंग टैबलेट है।
सीटी910 प्लस एचडी टैबलेट में 960x540 रेजॉल्यूशन वाली 7 इंच की स्क्रीन है। उम्मीद है कि इसके खास 3जी, वॉयस कॉलिंग, एचडी क्वालिटी और लो बजट के कारण लोग इसे पसंद करेंगे।
आइए जानते हैं सेलकॉन सीटी910 प्लस एचडी टैबलेट के कुछ खास फीचर के बारे में।
प्रोसेसर
सेलकॉन सीटी910 प्लस एचडी टैबलेट में 1 गीगाहर्ट डुअल कोर प्रोसेसर है।
रैम
सेलकॉन सीटी910 प्लस एचडी टैबलेट की रैम 512 एमबी है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सेलकॉन सीटी910 प्लस एचडी टैबलेट का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.1 जेली बीन है।
डिस्पले
इस फोन में 960x540 रेजॉल्यूशन वाली 7 इंच की स्क्रीन है।
कैमरा
कम बजट के इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर और वीजीए फ्रंट कैमरा है।
मेमोरी
4 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तब एक्सटेंड किया जा सकता है।
बैटरी
इसमें 3,500 mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा है।