फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक का हंगामा, टक्कर में कई घायल

Wed, 26 Nov 2014 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कार चालक ने मंगलवार देर रात सर्कुलर रोड पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


उसने वहां एक रेहड़ी और गली के कोने पर बिजली के खंभे में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से चार-पांच लोग घायल हो गए। हालांकि सभी को हल्की चोट आई हैं। टक्कर के बाद भी चालक नहीं माना और कार रोककर लोगों से उलझ गया। गुस्साई भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई।
मंगलवार रात सवा 11 बजे एक आल्टो कार चालक अशोका चौक से सर्कुलर रोड पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक ने पहले अशोका मोड़ पर ही स्थित एक खंभे में टक्कर मारी और उसके बाद उसकी गाड़ी बेकाबू हो गई। किसी तरह कार आगे लेकर चला तो थोड़ी ही आगे चलकर एक रेहड़ी चालक, एक विकलांग और एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर के बाद कार सीधे एक खंभे से जा टकराई। कार का अगला हिस्सा टूट गया। टक्कर लगने से रेहड़ी वाले को हल्की चोट आई है। विकलांग व्यक्ति ने किसी तरह खुद को बचाया। दो अन्य भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से उतरकर झगड़ा करने लगा चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कार से उतरा और झगड़ा करने लगा। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।  आर्य नगर चौकी राइडर पहुंचे मामला शांत कर गांधी नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। कार चालक के परिजन भी पहुंचे। गांधी नगर चौकी में देर रात तक दोनों पक्षों के लोग चौकी में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें