फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का झंडा गाड़ रहे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दल अपने गुणा-गणित से अपनी-अपनी जीत का झंडा गाड़ रहे हैं। उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद है और समर्थक अपने प्रत्याशियों के जीत का दावा करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन


यदि हम दलों के कार्यालय पर हो चर्चा की बात करें तो भाजपा और आम आदमी का कार्यालय बंद पड़ा है। वहीं इनेलो के दो कार्यालय शहर में चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस का जिला कार्यालय कांग्रेस भवन खुला रहता है। अर्बन एस्टेट स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में करीब दर्जन भर पार्टी समर्थक और नेता बैठे थे। हुक्के के कश के साथ सभी लोग अपना-अपना गणित भी बता रहे हैं।

मुख्य बहस हिसार लोकसभा क्षेत्र पर है। यहां से पार्टी के युवा नेता और स्वर्गीय देवीलाल की चौथी पीढ़ी के नेता दुष्यंत चौटाला मैदान में हैं। ऐसे में इनेलो के लिए यह सीट बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं हजकां सुप्रीमा हिसार से मैदान में हैं। कांग्रेस के संपत सिंह पहले ही हार मान चुके हैं। इस पर इनेलो कार्यालय में पूरी बहस चल रही है।
विज्ञापन


 पार्टी सदस्य रणधीर लाठर, राजेंद्र सिंह, टेकराम कंडेला, ओपी पवार ने अपने-अपने हिसाब से तस्वीर साफ की और कहा कि पार्टी प्रदेश की दस में से सात सीट जीतेगी। इसमें हिसार सीट पर जीत का दावा सबसे मजबूत है। वहीं गांधी नगर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय कांग्रेस भवन में भी आधा दर्जन लोग हैं।

 यहां मौजूद ऋषिपाल, आजद सिंह, बलबीर व राममेहर ने अपने गणित के हिसाब से साफ किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में छह सीट जीतेगी और प्रदेश में मुकाबला भाजपा के साथ है।
बॉक्स
दूसरे राज्यों में डटे इनेलो नेता
हरियाणा में पोलिंग होने के बाद इनेलो नेता पंजाब में कैंप किए हुए हैं। जुलाना से विधायक परमेंद्र ढुल, सहित तमाम बड़े नेता पंजाब में अकाली दल बादल की मदद के लिए पंजाब में हैं। वहीं कांग्रेस के अधिकतर नेता राजस्थान में हैं। पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य को राजस्थान में ऑब्जर्वर बनाया गया है।
युवा कर्यालय में महौल ठंडा
रानी तालाब पर युवा इनेलो का कार्यालय है। इनेलो की युवा टीम के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल जींद के हैं, ऐसे में यहां कार्यालय खुला ही रहता है। कार्यालय में करीब आधा दर्जन युवा विश्राम करते मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें