फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया 13 तोले सोना

Tue, 29 Apr 2014 01:30 AM IST
Jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने की रामा एन्क्लेव कालोनी में दिन दहाड़े चोरों ने एक घर से लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। दिन दहाड़े हुई इस चोरी से पूरी गली और मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। घर की स्थिति देखकर साफ पता चलता है कि चोरों ने यहां तसल्ली से घटना को अंजाम और उसके बाद फरार हो गए। घर के मालिक ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही मंगलवार को एफएसएल टीम से फिंगर प्रिंट उठवाने की बात कही है।
विज्ञापन

रामा एन्क्लेव निवासी प्रिंस के अनुसार सोमवार को वह पत्नी को छोड़ने के लिए सुबह दस बजे घर से निकला था। गोहाना जाने के लिए निकले प्रिंस के साथ ही उसकी मां खातीवास गांव चली गई थी। खातीवास में उनका पैतृक घर है। घर पर दिन में कोई नहीं था। दोपहर बाद जब प्रिंस घर आया तो उसने देखा कि घर के अंदर प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो स्टोर और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्रिंस ने देखा कि स्टोर में रखी संदूक, बेड रूम में रखे बेड, अलमारी, दूसरे बेड रूम में रखी अलमारी के अलावा अन्य सामान बिखरा पड़ा था। प्रिंस ने अपनी मां को तथा अपने मामा अतर सिंह को सूचित किया। पुलिस को भी इसकी तत्काल सूचना दी गई। सिटी पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके घर से करीब 13 तोले सोना, दो किलो चांदी व 40 हजार नकदी चोर ले गए हैं।

आर्टीफिशल गहनों को छोड़ गए चोर
चोर शातिर तो थे ही साथ ही उन्होंने चोरी भी तसल्ली से की। प्रिंस के घर के स्टोर से जहां उन्होंने बैग निकाले और संदूक को खंगाला तथा यहां रखी 40 हजार की नकदी ले गए। इसके अलावा बेडरूम की अलमारी से प्रिंस की चेन, लॉकेट, मां की चेन, उसकी पत्नी के कड़े, अगूंठियां और सोने का सामान चुना ले गए। इसके अलावा करीब दो किलो से अधिक चांदी के गहने भी चोर उड़ा ले गए। चोरों ने घर में दोनों कमरों की अलमारियों को खूब खंगाला और कपड़े सहित अन्य सामान बाहर बिखेर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ताले को काटकर घुसे
चोरों ने घर में बड़े गेट के अंदर घुसने के बाद भीतर प्रवेश करने के द्वार पर लटका ताला काटा। जिसे बाद में अंदर रख दिया। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह दूसरे गेट को पीछे से खोलकर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जाने के बाद पीछे से निकल गए।

पहले ही किरकिरी हो रही है पुलिस की
पुलिस द्वारा आम आदमी को सुरक्षा देने के दावों के बीच पहले ही अंबेडकर चौक से स्कू टी और उसमें रखे गहनों की चोरी के मामले की खूब चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने स्कूटी चोर को तो पकड़ लिया, मगर स्कूटी के माल को अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। इधर अब एक सप्ताह के भीतर दिन दहाडे़ चोरी की घटना ने फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


झज्जर के रामा एन्कलेव में प्रिंस के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान और चोरी की जानकारी देता अत्तर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें