फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर दिलबाग से छिनेगा भीम अवार्ड

Fri, 09 May 2014 12:43 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी दिलबाग से भीम अवार्ड वापस लिया जा सकता है। यह खुलासा आरटीआई द्वारा दिलबाग के संबंध में सरकार से मांगी गई जानकारी के बाद हुआ है। गौरतलब है कि नाडा ने चार साल पहले दिलबाग का डोप टेस्ट लिया था। इसी वर्ष आई एक रिपोर्ट में दिलबाग को नाडा ने दोषी भी माना था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से दिलबाग के गांव बरोदा के ग्रामीण मायूस हैं। ग्रामीण इसलिए परेशान हैं कि जिस खिलाड़ी ने गांव का नाम रोशन किया था, अब उसकी खिलाड़ी के कारण गांव के नाम पर कलंक लगने जा रहा है।
विज्ञापन


2011 में डोप टेस्ट 2013 में भीम अवार्ड
राष्ट्रमंडल खेलों में अपने मजबूत मुक्के के दम पर कांस्य पदक जीतकर बरोदा गांव को विश्व के मानचित्र पर लाने वाले बॉक्सर दिलबाग ने वर्ष 2011 में झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दिलाबग सिंह का डोप टेस्ट किया गया था। वर्ष 2013 में हरियाणा सरकार ने दिलबाग सिंह को भीम अवार्ड से सम्मानित किया। 2011 में हुए डोप परीक्षण का परिणाम फरवरी 2014 में घोषित किया गया था।

आरटीआई में हुआ खुलासा
दिलबाग सिंह को भीम अवार्ड के लिए चुने जानने पर किसी व्यक्ति ने आरटीआई लगाकर इस मामले से संबंधित सारी जानकारी जुटाई थी। आरटीआई का जवाब देते हुए हरियाणा खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा बताया गया है कि इस मुक्केबाज से पुरस्कार वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पिता
दिलबाग के पिता दलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि जिस खिलाड़ी ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। आज उसी खिलाड़ी को एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है जोकि निराधार है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें