फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहली में बोगस वोटिंग पर झड़प, वोटिंग मशीन फेंकने का प्रयास

Thu, 16 Oct 2014 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हलके के लाहली गांव के बूथ नं. 23 में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता बोगस वोटिंग को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे हुए हंगामे में कार्यकर्ताओं ने बूथ पर कब्जा कर लिया और वोटिंग मशीन उठाकर फेंकने का प्रयास किया।

मतदान कर्मियों ने किसी तरह मशीन को तो बचा लिया, लेकिन फाइल और सामान नहीं बचा सके। कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई और फाइलें फेंक दी। हंगामे के कारण घंटेभर मतदान थमा रहा। कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार और डीएसपी अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर मतदान फिर से शुरू करवाया।
हलका लाइव:-
- सवा दो बजे काहनौर के बूथ नंबर 174 में सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश के सामने एक हुड़दंगी मतदाता वोट डालने के बाद भी बूथ में हंगामा करता रहा। मजिस्ट्रेट के कहने पर किसी तरह उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब बूथ पर 1273 में से 676 यानि 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी गांव के बूथ 175 पर 1111 में से 491 यानि 44 फीसदी वोट पड़े थे।
- पौने 12 बजे तक लाहली के बूथ नंबर 21 पर 956 में से 327 वोट यानि 34 प्रतिशत हुआ। यहां अन्य बूथों पर भी यही हाल था।
काहनौर के बूथ न.174 पर एक व्यक्ति को मतदान से रोकने पर 35 मिनट मतदान बंद रहा।
कलानौर के बूथ न. 11 पर शुरुआत में ही ईवीएम में खराबी आने से आधा घंटे मतदान बाधित रहा।
कलानौर के बूथ नं. 9 पर भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी, 5 मिनट मतदान थमा।
मतदान के शुरुआती दो घंटो में मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ रही।
9 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान। बाद में धीमे पड़े मतदाता। 11 बजे तक 25 प्रतिशत। 12 बजे तक 30 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे तक 43 फीसदी मतदान। शाम 6 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान।
कलानौर से फोटो परिचय
1 कलानौर के बूथ न.11 पर मतदाताओं की लगी कतार
2 मौके पर पंहुचे डीएसपी अनिल कुमार
3 लाहली में बूथ के अंदर झगडते कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता
4 बूथ के अंदर बिखरा पडा सामान
5 वोट डालकर आती 80 वर्षीया रामप्यारी
6 अपने पौत्र की मदद से वोट डालने आए 80 वर्षीय ततराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें