फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सैमसंग, एप्पल को टक्कर दे पाएगा ब्लैकबेरी क्यू-10?

Sat, 20 Jul 2013 12:32 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार गिर रही सेल को लेकर चिंतित ब्लैकबेरी अपने नए स्मार्टफोन के सहारे दोबारा साख हासिल करने में लगा है। क्यू 5 के बाद ब्लैकबेरी अपने नए फोन क्यू 10 को लेकर मार्केट में उतरा है।
विज्ञापन


बीबी ओएस 10 पर चलने वाला ये नया स्मार्ट फोन कीमत के मामले में पुराने जेड 10 से ज्यादा महंगा है। और क्या है इस फोन की खासियतें आइए नजर डालते हैं।

फीचर्स - ब्लैकबेरी के इस नए फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसकी रैम 2 जीबी है। इसमें दो कैमरे हैं। रियर कैमरा 8 मेगा पिक्सल का है जो फुल एचडी क्वालिटी से लैस है, वहीं फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

इसका स्क्रीन डिस्प्ले 3.1 इंच है। इसमें टच और क्वर्टी की-पैड दोनों फीचर हैं। कनेक्टिविटी के मामले में ये ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3जी, 4जी, एनएफसी और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर के साथ मौजूद है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसमें 2100 एमएएच पॉवर की बैटरी लगाई है जो 10 घंटे का टॉक टाइम देती है। ब्लैकबेरी के इस फोन में 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है।

यूएसपी - ब्लैकबेरी का ये फोन हाई स्मार्टफोन हर फीचर के साथ मौजूद है। हमेशा की तरह ब्लैकबेरी का क्वर्टी की-पैड इसका एक यूएसपी फीचर है।

खासियत - चलाने के मामले में ये फोन एक दम स्मूथ और शानदार है। कई फीचर एक साथ चलाने पर भी आपको कोई समस्या सामने नहीं आएगी।

अपने आसान ईमेल और टैक्स्ट क्वालिटी के लिए पहचाने जाना वाले ब्लैकबेरी के इस फोन में एक टैब में दोनों फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में एक्सप्लोरर 10 ब्राउजर स्मूथ और बढ़िया अनुभव देता है। इसका की-पैड टाइपिंग के मामले में बढ़िया है।
विज्ञापन


खामियां - क्यू 10 का कैमरा दाम और पिक्सल के मामले में बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है। दाम के अनुरूप एक ग्राहक अच्छे कैमरे की उम्मीद करता है।

गेम खेलने के दौरान फोन कई बार हैंग हो जाता है जो इसको दोबारा स्टार्ट करने पर शुरू होता है।

इसकी कीमत 44,990 है जो फीचर के हिसाब से कुछ ज्यादा है।

ब्लैकबेरी का ये नया फोन 20 शहरों के 1000 से ज्यादा मोबाइल स्टोर में उपलब्ध हो सकेगा। ग्राहक आसानी से इसे खरीद सकते हैं।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें