फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने ब्लैकबेरी का नया फोन देखा?

Fri, 07 Jun 2013 08:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बनाने वाली दुनिया की मशहूर कंपनी ब्लैकबेरी ने इंडियन मार्केट में नया फोन 'ब्लैकबेरी Q10' लांच किया है। नए फोन में टचस्क्रीन और क्वार्टी की बोर्ड दोनों की सुविधा है।
विज्ञापन


ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले नए फोन की भारतीय बाजार में 44,990 रुपये कीमत है। लांचिंग के मौके पर ब्लैकबेरी इंडिया के एमडी सुनील लालवानी ने कहा कि ग्राहकों को Q10 के जरिए क्वार्टी का अनुभव ब्लैकबेरी 10 प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

कंपनी अगले कुछ महीनों में ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही आधारित Q5 को भी बाजार में लांच करने का प्लान कर रही है। इसकी कीमत नए फोन Q10 से कम होगी। बात करते हैं ब्लैकबेरी Q10 के फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन


डिस्पले
ब्लैकबेरी के नए फोन में 720x720 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 3.1 इंच की सुपर एम्लोईड टचस्क्रीन डिस्पले है। इसमें क्वार्टी की बोर्ड के साथ ही टचस्क्रीन की भी सुविधा है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
ब्लैकबेरी Q10 में कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम ब्लैकबेरी 10 है। फोन की लांचिंग के मौके पर ब्लैकबेरी इंडिया के एमडी सुनील लालवानी ने कहा कि Q10 के जरिए क्वार्टी का अनुभव ब्लैकबेरी 10 प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।
विज्ञापन


कैमरा
फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, 4G और एनएफसी है।

प्रोसेसर और रैम
ब्लैकबेरी Q10 में 2GB की रैम और 1.5 गीगाहर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर है।

मेमोरी
फोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी और 2100 mAh की बैटरी है। इसकी मेमोरी को 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता
ब्लैकबेरी Q10 आज से ही बाजार में 44,990 रुपये में दो कलर में उपलब्ध होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें