फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की खाली और लेफ्ट आउट सीटों पर प्रवेश आज से

Wed, 10 Sep 2014 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू प्रशासन ने प्रदेश के बीएड कॉलेजों में रिक्त और लेफ्ट आउट सीटों पर प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


एमडीयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि प्रदेश के कई बीएड कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं, कई कॉलेजों में चयनित विद्यार्थियों ने प्रवेश ही नहीं लिया या प्रवेश लेने के बाद नाम वापस ले लिया।

ऐसे में यह सीटें भी अब खाली हो गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए नये सिरे से प्रवेश प्रक्रिया होगी, जो बुधवार से शुरू होगी। इस बारे में कॉलेजों को यह अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट www.mdurohtak.ac.in, www.hrybed2014.org और  www.hrybed2014.net पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें