फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया से एटीएम लूटा, गोहाना में खाली कर फेंका

Mon, 08 Dec 2014 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से करीब 12 किमी दूर गोहाना रोड स्थित जसिया गांव से शनिवार देर रात कुछ बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए।
विज्ञापन


बदमाश एटीएम को खाली कर गोहाना-महम रोड स्थित भंडेरी व छिछड़ाना गांव के खेत में फेंक गए।

एटीएम लूट की जानकारी पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच की लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे।

रविवार सुबह जब गोहाना में एटीएम पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली तो जांच में पता चला कि एटीएम में करीब साढ़े सात लाख रुपये नगद थे जिसे बदमाश लूट ले गए। थाना सदर पुलिस ने एटीएम मशीन को इंस्टाल करने वाली एजीएस कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जसिया गांव से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को कुछ युवक उखाड़ कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में लेकर फरार हो गए हैं। सूचना मिली गाड़ी बिना नंबर की है। रोहतक पुलिस को सुबह गोहाना के बरोदा थाना पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक टूटा हुआ एटीएम भंडेरी व छिछड़ाना गांव के बीच खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रोहतक से थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एटीएम की जांच की। जांच के दौरान पाया कि एटीएम से मशीन का कैश बॉक्स गायब था। पुलिस ने मौके से एटीएम मशीन को अपने कब्जे में लिया और लेकर रोहतक आ गई है। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी यशपाल खटाना, एसएचओ सदर गजेंद्र सिंह पहुंचे और मौके पर ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पीएनबी के एटीएम का मेंटीनेंस व संचालन कर रहे एजीएस कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर उससे भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


एटीएम बूथ में नहीं था कोई गार्ड
शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित जसिया गांव के मुख्य अड्डे पर शराब के ठेके के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। यहां एटीएम बूथ में कोई गार्ड नहीं था। एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, लेकिन इस कैमरे को भी बदमाश तोड़कर अपने साथ ले गए।

एटीएम में थे 8 लाख 60 हजार रुपये
एजीएस कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि एटीएम में कैश डालने आदि की सभी तरह की जिम्मेदारी उनकी कंपनी की है। शुक्रवार दोपहर में कैश एटीएम में अपलोड किया गया था। नीरज ने डीएसपी को बताया कि  शुक्रवार को एटीएम में 4 लाख 60 हजार रुपये नगदी थी। इसके बाद 4 लाख रुपये और डाला गया था। इस तरह कुल राशि एटीएम में करीब 8 लाख 60 हजार रुपये थी। लेकिन डेढ़ दिन तक पैसा भी निकाला गया है। प्रतिनिधि की मानें तो एटीएम से बदमाश करीब साढ़े 7 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं।

भंडेरी के ग्रामीणों ने समझा वाशिंग मशीन
रविवार सुबह गोहाना के भंडेरी के ग्रामीणों ने जब खेतों में पड़े एटीएम को देखा तो उन्होंने इसे वाशिंग मशीन समझा। लेकिन जब भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की गोहाना इकाई के अध्यक्ष नरेश मलिक वहां से गुजरे तो उन्होंने एटीएम को पहचान लिया।
विज्ञापन


‘एटीएम उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एजीएस कंपनी के कर्मचारी नीरज कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए रोहतक व सोनीपत के अलावा थाना सदर रोहतक और गोहाना पुलिस की टीमें भी मामले में जांच कर रही है। एटीएम में कैश कितना था, इसकी डिटेल्स सोमवार को बैंक खुलने पर ही मिल पाएंगी। एटीएम से सीसीटीवी का कंट्रोल यूनिट बरामद हुआ है।।’
यशपाल खटाना, डीएसपी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें