फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल धवन होंगे जींद के नए एसपी

Thu, 05 Jun 2014 12:31 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनिल कुमार धवन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी अपनी प्राथमिकताएं शहर को समझने के बाद ही तय करता है। इसलिए पहले शहर और जिला के ग्रामीण इलाकों को समझने के बाद ही प्राथमिकता तय की जाएंगी। धवन आज जींद में बतौर एसपी पदभार संभालेंगे। वह इससे पूर्व एसपी मेवात के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

पिछले 10 माह से बतौर एसपी मेवात के रूप में कार्यरत अनिल धवन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रत्येक जिले की अपनी अलग अलग प्राथमिकता रहती हैं, लेकिन अपराध मुक्त और लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना पहली प्राथमिकता है। धवन इससे पूर्व झज्जर, हिसार और पलवल में बतौर एसपी कार्य कर चुके हैं और इसके अलावा गुड़गांव में 3 साल तक डीसीपी क्राइम और एक वर्ष तक डीसीपी मुख्यालय भी रह चुके हैं। वे 1993 में रोहतक में भी डीएसपी सिटी के पद पर कार्य कर चुके हैं।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें