फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरसते लोगों का गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीने के पानी के लिए परेशान महिलाओं का गुस्सा जलघर पर फूटा। गुरुवार को वार्ड 10 और 12 की महिलाएं जलघर पहुंची और नारेबाजी करते हुए जलघर के गेट पर मटके फोड़े। महिलाओं ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उन्हें पानी नहीं मिला तो उग्र रूप धारण कर लेंगी और जींद-रोहतक नेशनल हाइवे जाम कर देंगी। बाद में जेई द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने के बाद महिलाएं शांत हुई।
जुलाना के वार्ड 10 और 12 में पिछले काफी समय से पेयजल की किल्लत चल रही थी जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा था। जबकि यहां के लोग समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करा चुके थे लेकिन विभाग के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते बृहस्पतिवार को जुलाना के वार्ड 10 और 12 की महिलाएं काफी संख्या में एकत्रित होकर जलघर पहुंची और यहां जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलघर के गेट पर मटके भी फोड़े। महिलाआें का कहना था कि जब उन्हें पानी ही नहीं मिल रहा तो वे घरों में खाली मटके रखकर क्या करेंगी। महिलाओं ने कहा कि पेयजल सप्लाई नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने चेताया कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह जींद-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 10 और 12 में पेयजल सप्लाई के लिए जाने वाल पाइप लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। इसी कारण इन वार्डों में पानी कम जाता है। जल्द ही इस पाइप लाइन को बदल दिया जाएगा। पाइप लाइन बदलने के बाद पेयजल की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
नरेन्द्र कुमार जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें