फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार के बजट में 7 स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक और बेहद सस्ता और एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4 किटकैट पर इंटेक्स एक्वा टी2 लॉन्च किया है।
विज्ञापन


इस फोन की कीमत महज 2,699 रुपए है। इंटेक्स एक्वा टी2 की स्क्रीन 3.5 इंच की है जो 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ काम करती है।

इंटेक्स एक्वा टी2 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक डुअलकोर प्रोसेसर, 256 एमबी रैम और 512 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ काम करता है।

एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाने के लिए आप 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बिना फ्लैश का 2 मेगापिक्सल रियर कैमरे और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस और ऐज नेटवर्क की सुविधा दी गई है। फोन में 1200 एमएएच की बैटरी इस्तेमाल की गई है।
विज्ञापन

स्पाइस फायर वन मी-एफएक्स, कीमत 2,299 रुपए

स्पाइस रिटेलर लिमिटेड ने अपना पहला फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन फायर वन मी-एफएक्स 1 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2,299 रुपए है।

स्पाइस फायर वन मी-एफएक्स 1 में 3.5 इंच की एचवीजीए (320x480पी) स्क्रीन दी गई है। ये फोन 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी लैंग्वेज जैसे हिंदी, तमिल, बांग्ला सपोर्ट मौजूद है।

रेज स्विफ्ट, कीमत 2,999 रुपए

हांगकांग की कंपनी सनस्ट्राइक टेलीकॉम ने भारतीय बाजार में रेज स्विफ्ट के नाम से सिर्फ 2,999 रुपए की कीमत में हैंडसेट उतारा है।

दाम में कम ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा ये फोन 3जी नेटवर्क के साथ भी काम करता है।

रेज स्विफ्ट फोन का स्क्रीन साइज 3.5 इंच है जो 540x960 रेजल्यूशन के साथ काम करती है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए फ्लैश सहित 1.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 1600एमएएच की है।

सेलकॉन कैम्पस ए35के, कीमत 2,999 रुपए

मोबाइल कंपनी सेलकॉन ने सेलकॉन कैम्पस ए35के की कीमत 2,999 रुपए तय की है। इस फोन की खास बात ये भी है कि ये 3जी नेटवर्क भी सपॉर्ट करता है।

सेलकॉन कैम्पस ए35के डु‌अल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 3.5 इंच का डिस्‍प्ले दिया गया है जो 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन पर काम करता है।

पावर और परफॉर्मेंस के लिए 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 256 एमबी रैम और 512एमबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। इसके अलावा एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और एजीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1400mAh है।

इंटेक्स एक्वा 4एक्स, कीमत, 2,699 रुपए

इंटेक्स ने सस्ता 3G स्मार्टफोन 'एक्वा 4एक्स' (aqua x4) 2,699 रुपए में लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा 4एक्स में 4 इंच डिस्‍प्ले दिया गया है जो 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 4.2 जेली बीन पर आधारित है। इंटेक्स एक्वा 4एक्स 1गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर, 256 एमबी रैम और 512 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ काम करता है।

एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाने के लिए आप 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल ‌कर सकते हैं। इसके अलावा बिना फ्लैश का 2 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

3जी नेटवर्किंग के अलावा कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस और ऐज नेटवर्क की सुविधा दी गई है। फोन में 1300 एमएएच की बैटरी इस्तेमाल की गई है।

इंटेक्स क्लाउड एफएस, कीमत 1,999 रुपए

इंटेक्स ने फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले फोन को इंटेक्स क्लाउड एफएस के नाम से उतारा है। इसकी कीमत महज 1,999 रुपए तय की गई है।

इंटेक्स क्लाउड एफएस डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। ये 3.5 इंच की एचवीजीए (320x480पी) स्क्रीन के साथ काम करता है।

क्लाउड एफएस 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 128एमबी रैम और 46एमबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 4 जीबी तक माइक्रोएसडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ, एफएम और 3.5एमएम ऑडियो जैक की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1250mAh की है।
विज्ञापन

जिवी जेएसपी20, कीमत 1999 रुपए

जिवी मोबाइल ने भारत में सबसे सस्ता एंड्रायड स्मार्टफोन उतारा है। जिवी जेएसपी20 का यह फोन महज 1999 रुपए का है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 3.5 इंच डिस्प्ले वाले फोन सेग्मेंट में सबसे अधिक स्लिम है।

फोन में 1 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर है जो मल्टी टास्किंग को संभव बनाता है। कंपनी ने इसी के दम पर इसमें इसमें वाट्सऐप, फेसबुक व यू ट्यूब जैसे स्मार्टफोन के सभी फीचर्स दिए है।

फोन में इतने दाम होने के साथ कुछ समझौते भी किए गए है। इसमें दो मेगा पिक्सल का कैमरा और एंड्रायड का पुराना वर्जन लोगों को अखर सकता है। हालांकि कम दाम में स्मार्टफोन यूज करने की चाहत यह जरूर पूरा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें