फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऐप के जरिए दिवाली पर भेज सकते हैं फ्री एसएमएस

Fri, 09 Nov 2012 01:53 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावाली करीब है और अगर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इसे कुछ खास अंदाज में मनाना चाहते हैं तो ज्यादा मत सोचिए। आपका स्मार्टफोन आपके साथ है तो सब कुछ आसान है। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ खास एंड्रायड ऐप्स की जो आपकी दिवाली को खास बना देंगे और आपका दिवाली में कुछ खास करने का सपना भी पूरा होगा। जानिए ऐसे ही कुछ मोबाइल ऐप्स के बारे में जिनके जरिए दिवाली को खास बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


दिवाली दिया
दिवाली दिया बहुत ही मजेदार एंड्रायड ऐप है, आप इसे इंस्टॉल करने के बाद अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर लाइट का दिया जलाकर रख सकते हैं। इस ऐप में 10 अलग-अलग तरह के दिये है। इसके साथ ही इसमें 10 अलग-अलग तरह की बैकग्राउंड इमेज दी गई हैं, जिन्हें आप चेंज कर सकते हैं। इस ऐप में मां लक्ष्मी की आरती के साथ ही दिवाली के परंपरागत गीतों का भी कलक्शन है।

दिवाली लक्ष्मी पूजन
एंड्रायड के 'दिवाली लक्ष्मी पूजन' ऐप में गणेश पूजा से शुरूआत होकर महालक्ष्मी पूजा, महासरस्वती पूजा, महाकाली पूजा और श्री कुबेर पूजा दी गई है।  इसमें से आप चाहे तो चुनिंदा देवी-देवता की अलग-अलग समय पर पूजा कर सकते हैं।  इसके जरिए आप पूजा के समय घंटी बजाने के साथ ही फ्लावर प्लेट भी सजा सकते हैं।
विज्ञापन


ओम दिवाली लाइव वालपेपर
इस ऐप में आपके मोबाइल के लिए दिवाली से रिलेटिड कई सुंदर वालपेपर दिए गए हैं। इसमें ओम के आइकन के साथ ही जलते हुए दिये की टिमटिमाती हुई इमेज दी गई है। आप इसका रिज्यूलूशन सेट करने के बाद अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सेव कर सकते हैं। इस वालपेपर के सेट करने के बाद आपका स्मार्टफोन सबसे अलग दिखाई देगा।

दिवाली कुकबुक
दिवाली सीजन में खास तरह के व्यंजनों का भी अलग स्वाद होता है। आप एंड्रायड ऐप के जरिए इस फेस्टिवल सीजन में स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं। ऐप्स के जरिए आप ड्रिंक्स के साथ ही डेजर्ट भी तैयार कर सकते हैं। इस ऐप पर रेसिपी लिस्ट के साथ ही इन्हें तैयार करने की विधि भी दी हुई है।

दिवाली क्रेकर
घर को लाइटों से सजाने और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के साथ ही दिवाली पर पटाके जलाने का भी अलग ही मजा है। युवाओं में तो दिवाली यानी पटाके। दिवाली क्रेकर को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आप आतिशबाजी का मजा ले सकते हैं। स्मार्टफोन पर कलरफुल आतिशबाजी का मजा लेकर आप अपनी दिवाली को खास बना सकते हैं।

दिवाली एसएमएस
हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दिवाली पर दोस्तों और परिवार के लोगों को एसएमएस के साथ ही दिवाली ग्रीटिंग भेजने का भी खूब चलन हैं। दिवाली एसएमएस ऐप के जरिए आप लेटेस्ट एसएमएस के साथ ही आकर्षक ग्रीटिंग भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। अगर आपके दोस्त के पास भी एंड्रायड मोबाइल है तो आप whats app से फ्री में भी एसएमएस भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें