फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको सबसे स्टाइलिश बना देंगे ये एप्लीकेशन

Tue, 02 Oct 2012 12:12 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाइलिश दिखाई देने की चाहत हर शख्स की होती है। कई बार आपको मालूम नहीं होता कि ट्रेंड में क्या चल रहा है? आपको यह भी जानकारी नहीं होती कि बालों को क्या लुक दिया जाए कि आप सबसे स्टाइलिश लगे। आपको ऐसी सभी जानकारी से अपडेट रखने के लिए बाजार में कुछ एंड्रायड एप्लीकेशन मौजूद हैं। इन एप्लीकेशन की मदद से आप कम परेशानी से पार्टी में सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे सकती हैं। बात करते हैं ऐसे ऐप की जो आपके संजने-संवरने में मददगार है।
विज्ञापन


मोबो फैशन ट्रेंडस एंड डील्स
एंड्रायड एप्लीकेशन मोबो फैशन ट्रेंडस एंड डील्स लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में अपडेट करता है। इससे आपको पता चलता है कि फिलहाल क्या हेयर स्टाइल चल रहा है? यह ऐप आपको फैशन के वर्ल्ड लेवल सोर्स इली, वोग्यू, wwD, GQ, मारिये क्लाइरे, style.com और फैशन के अन्य ब्लॉग्स और वेबसाइट से अपडेट रखता है।

ट्रेंडस्टॉप फैशन ट्रेंडट्रेकर
इस ऐप की मदद से आपको ताजा फैशन समाचारों और ट्रेंड के बारे में जानकारी मिलती है। इस ऐप पर फैशन वीक की पिक्चर और वीडियो देखने की भी सुविधा है। इसके जरिए आप पर्सनल फोटो भी शेयर कर सकते हो। आपको जो फोटो सबसे ज्यादा प्रभावित करती है उसे फेवरेंट में सेव करने का ऑपशन हैं। इसमें लेटेस्ट फोटो फैशन शो से रिलेटिड 80 वीडियो क्लिप और फैशन शो की करीब 3500 फोटो का बैकअप रहता है।
विज्ञापन


फैशन लेडीज
आपको अवार्ड सेरेमनी में जाना है, आप चाहती है कि रेड कार्पेट पर अभिनेत्रियों की तरह ब्यूटीफुल दिखाई दूं। इसके लिए यह ऐप आपकी मदद करेगा। इस ऐप पर सेलिब्रिटीज के नेल्स, हेयर स्टाइल, ज्वेलरी, शूज और मेकअप सभी से रिलेटिड जानकारी है। इस पर सेलिब्रिटीज की ड्रेस से रिलेटिड जानकारी भी है, जिससे आप उनकी स्टाइल को फॉलो करके अपनी सुंदरता में चार चांद लगा सकती हो।

फैशन स्टाइल
इस ऐप पर वर्ल्ड फेमस डिजाइन के नए परिधान और उनके फैशन शो से संबंधित जानकारी मिलती है। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन पर 600 फैशन डिजाइनर और फेमस ब्रांड के परिधानों को देख सकते हैं। फैशन का क्या स्टाइल चल रहा है उसी मुताबिक संज-संवरकर पार्टी या आउटिंग पर जा सकती हैं।

साड़ी ऐप
आपको फैमिली फंक्शन में साड़ी पहनकर जाना है। जींस-टी शर्ट और सलवार-कमीज के जमाने में साड़ी पहनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, आपको साड़ी पहननी नहीं आती। ऐसे में क्या करें कि आप साड़ी भी पहन लें और सुंदर भी लगे। अब इसके लिए आपकी मदद करेगा 'साड़ी ऐप'। यह आपकों सीधे पल्ले के साथ ही हर तरह से साड़ी पहनने का स्टाइल बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें