फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिक बच्चों को भट्ठे पर बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भट्ठा मजदूरों ने सोमवार को श्रम विभाग के कार्यालय में शिकायत देकर ऐंचरा खुर्द गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर उनके दो नाबालिग बच्चों को बंधक बनाने के आरोप लगाया है। श्रम विभाग को दी शिकायत में दोनों बच्चों को मुक्त करवाने की मांग की है। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सोमवार को जब इसकी शिकायत श्रम विभाग को करने के लिए आ रहे थे तो कार्यालय के बाहर भट्ठे के जमादार ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन

श्रम विभाग में दी शिकायत में गांव मनीचक बिहार निवासी रोहन पासवान तथा दिनेश वाल्मीकि ने बताया कि उनका परिवार पिछले दो साल से गांव ऐंचरा खुर्द स्थित शिव शक्ति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। भट्ठे पर उनके परिवार के 13 सदस्य काम कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने भट्ठे पर मजदूरी का कार्य छोड़ दिया। इस दौरान भट्ठे के जमादार गांव ऐंचरा खुर्द निवासी बबलू ने नाबालिक बेटे रोहन पासवान तथा दिनेश वाल्मीकि को मकान में बंधक बनाया हुआ है। इन बच्चों से जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है और उन्हें इसके लिए वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उनके बेटे को केवल खाने का सामान दिया जा रहा है।
जब वह अपने बेटों से मिलने गए तो मिलने नहीं दिया और उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपी ने खाली कागजातों पर भी हस्ताक्षर करवाए हुए हैं, इसलिए वह इन कागजों का दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए उनके दोनों नाबालिग बेटों को जल्द से जल्द उनसे मुक्त करवाया जाए।
विज्ञापन

दो भट्ठा मजदूरों ने शिकायत देकर उनके दो नाबालिग लड़कों को बंधक बनाने की शिकायत दी है। इसके लिए भट्ठे पर जाकर जांच की जाएगी और दोनों बच्चों को जल्द मुक्त करवाकर परिजनों के हवाले कर दिय जाएगा।
विज्ञापन

-  कपिल, निरीक्षक, श्रम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें