फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल टाइम हिट जोड़ी - लिएंडर पेस और महेश भूपति

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी को विश्व टेनिस में भारत का नाम रोशन करने के लिए जाना जाता है। इन दोनों की बदौलत ही टेनिस की दुनिया में भारत का नया मुकाम बन पाया। 17 साल से देश के लिए बेहतर टेनिस खेल रहे पेस और भूपति की जोड़ी तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी है। बेहतर तालमेल और टीम वर्क के चलते इस जोड़ी ने 1999 में फ्रैंच ओपन और विंबलडन में डबल्स के खिताब जीते। 2002 में इन दोनों की मेहनत फिर रंग लाई और इन्होंने यूएस ओपन में डबल्स का खिताब अपने नाम किया। 1999 से लेकर 2011 तक यह जोड़ी छह बार ग्रैंड स्लैम में दूसरे स्थान पर रही। डेविस कप मुकाबलों में यह जोड़ी 23 बार जीत हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें