फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्या होगा असांजे का

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकार बता रहे हैं कि अमेरिका आसानी से असांजे को छोड़ने वाला नहीं। अमेरिकी न्याय अदालत में असांजे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके तहत असांजे पर मुकदमा चलेगा और असांजे को लंबे समय तक जेल हो सकती है। लेकिन ये तभी संभव है जब असांजे का अमेरिका प्रत्यर्पण हो जाए। स्वीडन भी यौन शोषण के आरोपों के तहत मुकदमा चलाने के लिए असांजे मांग रहा है। ऐसे में केवल इक्वाडोर ही है जो असांजे के लिए राहत की उम्मीद जगा रहा है। इक्वाडोर ने मानवाधिकार हनन की आशंका के चलते असांजे को राजनीतिक शरण दी है। ऐसे में इक्वाडोर की सरकार से ब्रिटिश सरकार की ठन गई है। लेकिन असांजे को अभी भी उम्मीद है कि उसके शुभचिंतक उसे बचा ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें