फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब उठा विकीलीक्स का तूफान

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
असांजे ने 2006 में विकीलीक्स की स्थापना की। उद्देश्य था लोकतंत्र की आड़ में चल रही तानाशाही को उजागर करना। असांजे ने अमेरिकी खुफिया विभाग के सैंकड़ों दस्तावेज जारी किए। इसके बाद इराक युद्ध से जुड़े लगभग चार लाख दस्तावेज़ विकीलीक्स पर जारी किए थे जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड एवं नाटो की सेनाओं के गंभीर युद्ध अपराध करने के अकाट्य प्रमाण मौजूद थे। यही नहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के जरिए दुनिया भर में राजनीतिक जासूसी कराने और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी के प्रत्यक्ष प्रमाण पेश करके असांजे ने अमेरिका के लिए कई मुसीबतें पैदा कर दी। इन खुलासों के बाद अमेरिका ने असांजे पर जासूसी समेत कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें