जो लोग प्रणब दा को करीब से जानते हैं वे प्रणब दा की नींद के बारे में जरूर जानते होंगे। प्रणब दा पूरे दिन में केवल चार घंटे सोते हैं। रात को बारह बजे तक क़ाम करते हैं। रात को दो ढाई बजे खाना खाते हैं और फिर आधा घंटा बाद सोते हैं। इस पर भी वो सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। सुबह उठकर अपने बंगले में बने बाग के कई चक्कर लगाकर खुद को फिट रखते हैं। लगभग 18 घंटे काम करने वाले प्रणब रात को दस बजे से बारह बजे तक अपने आवास पर स्थित ऑफिस में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों से मिलते हैं।
प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं भेजें।