फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली

Sat, 26 May 2012 12:00 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में उत्तर भारत का टॉप डेस्टिनेशन है मनाली। हरी भरी सुरम्य वादियां और पहाड़ आपको चिलचिलाती गर्मी से अलग सकून और राहत से भर देंगे। हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर व्यास नदी के किनारे बसा है। यहां आप प्रकृति के दीदार के साथ साथ एडवेंचर का शौक भी पूरा कर पाएंगे। यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था मिल जाएगी। यहां कदम कदम पर हरियाली बिखरी पड़ी है जो सर्दियों में देखने को नहीं मिलती। कारण सर्दियों में यहां बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है।
विज्ञापन




मौसम

मनाली का मौसम इन दिनों अपेक्षाकृत ठंडा है। यहां की सुबह शाम तो स्वर्गीय समान हैं। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।



घूमने लायक स्थल

कोठी, राहला फॉल्स, मनाली सैंचुरी, सोलन वैली, रोहतांग दर्रा, नेहरु कुंड, मणिकरण, कुल्लू, कसोल। मनाली में लोकल ही घूमना हो तो हिडिम्बा माता मंदिर, मनाली मार्केट, वशिष्ठ मंदिर, वन विहार, तिबेतन मोनास्तेरी आदि घूमे जा सकते हैं।
विज्ञापन




कैसे जाएं

दिल्ली से मनाली के लिए बस सुविधा उपलब्ध है। नेशनल हाइवे 21 से होते हुए आप मनाली पहुंच सकते हैं। रेल के जरिए जाना चाहते हैं तो कालका स्टेशन पर उतरिए। नजदीकी हवाई अड्डा भुंटर 50 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें