आईपीएल के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने जितनी तेजी से विकास किया उतनी ही तेजी से उनका पतन हुआ। आईपीएल में पैसे लेकर फ्रैंचाइजी बांटने और धांधली के आरोप लगने के बाद निकाले गए मोदी ने भी अपने ट्वीट्स के जरिए बीसीसीआई की मलानत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आईपीएल से निकाले जाने के बाद
आईपीएल से ठीक पहले भारत में आयोजित की जा रही सुभाष चंद्रा की आईसीएल को खत्म करने के लिए बीसीसीआई ने न केवल आईसीसी पर दबाव डाला था बल्कि नियमों और प्रावधानों में इस तरह फेरबदल कराया कि आईसीएल को अपना बिस्तर समेट लेना पड़े।
आईपीएल 4 के दौरान जयपुर में एकाएक पिच बदले जाने के मामले पर
जयपुर में पिच बदली गई है। आखिर क्यों? राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों और चेन्नई से ये सवाल पूछा जाना चाहिए।'
आईपीएल के नए कमिश्नर के बारे में
'एन श्रीनिवासन कंपनी का नया नाम है- इंडियन सीमेंट्स एंड क्रिकेटिंग मोनोपॉली प्राइवेट लिमिटेड।'
क्या आपको लगता है कि भड़काऊ ट्वीट पब्लिसिटी पाने का नायाब फंडा है। क्या सेलेब्रिटी के भड़काऊ ट्वीट पर रोक लगाना जरूरी है?