अगर बातचीत या साथ बैठने के दौरान आपका पैर किसी के शरीर से छू गया तो तुरंत माफी मांग ले। यहां पैर लगाना सभ्याचार की श्रेणी में नहीं आता। आमतौर पर किसी पढ़ने की चीज या किसी व्यक्ति खासकर लड़कियों के शरीर से पैर छू जाए तो लोग माथे पर हाथ लगाकर तुरंत माफी मांगते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो भारतीयों की नजर में आप असभ्य हैं।
भारतीयों को पसंद ना आने वाली इन बातों में आप ऐसी कौन सी बात जोड़ना चाहेंगे, जो पसंद नहीं की जाती?