फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दमदार पैसा वसूल स्मार्टफोन, सबसे बेहतर कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी श्याओमी ने Mi3 की सफलता के बाद हाल में ‘श्याओमी Mi4’ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। श्याओमी भारत में अभी बहुत पॉपुलर नहीं है, लेकिन सिर्फ इसलिए इसकी क्षमता पर भरोसा न करना गलत होगा।
विज्ञापन


कई मायनों में तो श्याओमी ऐपल जैसे ब्रांड को भी टक्कर दे रहा है। Mi4 की बात करें, तो जबरदस्त बैटरी बैकअप और फटाफट चार्जिंग इसकी प्रमुख खासियत मानी जा रही है। बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना कई स्मार्टफोन के साथ सबसे बड़ी परेशानी है। श्याओमी Mi4 में दी गई 3,080mAh बैटरी इस परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकती है। श्याओमी मी4 की कीमत 19,999 रुपए है।

कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल पर इससे डेढ़ दिन का बैटरी बैकअप मिल सकता है। यह फोन 1 घंटे में 60 फीसदी तेजी से चार्ज हो जाता है। 2.5Ghz क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर, 3GB रैम, 5 इंच का फुल HD डिस्प्ले, 13MP रियर एवं 8MP फ्रंट कैमरा वाला यह स्मार्टफोन श्याओमी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 6 को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

माइक्रोमैक्स यू यूरेका

माइक्रोमैक्स ने अपनी लेटेस्ट फोन ‘माइक्रोमैक्स यू यूरेका’ को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए बाजार में उतारा है। यह सायनोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस ड्यूअल सिम फोन में 615 SoC प्रोसेसर, 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट सिस्टम है। यह 4G को भी सपॉर्ट करता है।

फोन में 5.5 इंच HD स्क्रीन, गरिला ग्लास 3, 267 ppi, 16 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी, 2 जीबी रैम, 2500 mAh बैटरी, 5 मेगापिक्सल फ्रंट और 13 मेगापिक्सल रीयर कैमरा जैसे फीचर्स हैं। 13 जनवरी से फोन की ब्रिकी ऑनलाइन, अमेजन इंडिया पर शुरू की गई थी। इसकी ऑनलाइन कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट एज

कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी नोट एज’ पेश किया है। इस फोन की सबसे खास बात है कि यह फोन किनारे से मुड़ा हुआ है। इस मुड़े हुए हिस्से में ऐप, अलर्ट्स और दूसरे आइकन दिखते हैं। फोन का स्क्रीन 5.6 इंच, क्यूएचडी एमोलेड डिस्पले है, जो दाहिनी ओर मुड़ा हुआ है।

यह ओक्टा कोर एग्जिनॉस प्रोसेसर से चलता है। फोन में ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट कैमरा 3.7 मेगापिक्सल का है। फोन में 3जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मैमोरी दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड से फोन की मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को आप स्मार्ट टीवी की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में एस हेल्थ 3.5, फिंगर स्कैनर, यूवी, हार्ट मॉनिटरिंग, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1 जीपीएस जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3000 एमएच की है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 62,300 रुपए रखी गई है। फोन फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया बेवसाइट पर उपलब्‍ध है।

लेनोवो ए6000

लेनोवो ए6000 में 5 इंच 720पी डिस्‍प्ले दिया गया है। फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2,300एमएएच की है। कंपनी का दावा है यह 13 घंटे का टॉक टाइम देने में सक्षम है। ई-कॉमर्स साइट पर यह फोन 6,999 रुपए में उपलब्‍ध है।
विज्ञापन

ब्लैकबेरी क्लासिक

कनाडा की स्मार्टफोन कंपनी ब्लैकबेरी ने भारतीय बाजार में अपना फिजिकल कीपैड वाला ब्लैकबेरी क्लासिक (BlackBerry Classic) भारतीय बाजार में उतार दिया है।

ब्लैकबेरी क्लासिक को आप स्नैडील और ब्लैकबेरी एक्सक्लूसिव स्टोर से 31,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

क्वर्टी कीपैड के इस स्‍मार्टफोन में 3.5 इंच का डिस्‍प्ले दिया गया है जो 720x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ काम करता है। ब्लैकबेरी क्लासिक ब्लैकबेरी ओएस 10.3.1 पर आधारित है।

इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन एस4 प्लस क्वॉडकोर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ‌दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, 3जी, वाई-फाई, माइक्रोयूएसबी, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं।

फोन की बैटरी 2515एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 17.2 घंटे टॉक टाइम और 15.2 दिन तक स्टैंड बाई बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें