फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार के बजट में चार बेस्ट फोन, लेटेस्ट एंड्रॉयड फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनोवो ने पहला मल्टी लेयर्ड (कई परत वाला) lenovo VIBE X2 लॉन्च किया है। इस फोन में तीन परत हैं, जो मोबाइल बॉडी, बैटरी और स्पीकर का है। इसके अलावा इसमें चौथा परत भी जोड़ा जा सकता है जो कि वाइब एक्स टू बैटरी और वाइब एक्स टू स्पीकर है।
विज्ञापन


भारत में लेनोवो वाइब एक्स2 डुअल सिम (माइक्रो सिम और नैनो सिम) सपोर्ट साथ है। फोन की स्क्रीन 5 इंच एचडी आईपीएस (1080x1920) स्क्रीन दी गई है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर है जिसमें आपको वाइब यूजर इंटरफेस (UI) 2.0 का अहसास मिलेगा।

लेनोवो वाइब एक्स टू 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। लेनोवो वाइब एक्स2 में 2300एमएएच बैटरी है।
विज्ञापन


लेनोवो वाइब एक्स 2 में जेस्चर फीचर दिया गया है। जेस्चर फीचर का इस्तेमाल फोटो खींचने के लिए भी किया जा सकता है। इसके जरिए सिर्फ हाथ के इशारे से फोटो खींची जा सकती है।

जियोनी एस 5, कीमत 18,700 रुपए

कंपनी ने भारत में जियोनी एस 5 उतारा है। फोन की मोटाई महज 5.5 एमएम की है।

इसके अलावा फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर अमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ काम करता है।

इस फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के अमीगो यूजर्स इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल मुख्य कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 5.0 मैगापिक्सल सेकंड्री कैमरा दिया गया है।

फोन में बैटरी बैकअप के लिए 2300 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस की सुविधा मौजूद है।

हुआवेई ऑनर 6, कीमत 19,999 रुपए

हुआवेई अपने ऑनर 6 स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री कर रही है। यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट के साथ इमोशन यूआई 2.3 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो  3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एनएफसी की सुविधा मौजूद है। फोन की बैटरी 3100एमएएच की है।
विज्ञापन

पैनासोनिक एलुगा यू, कीमत 18,990

स्मार्टफोन कंपनी पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में इस साल की शुरुआत में अपने स्मार्टफोन की एलुगा (Eluga) सीरीज लॉन्च की थी। एलुगा सीरीज में कंपनी एलुगा यू स्मार्टफोन की उतारा है। इसकी कीमत 18,990 रुपए है।

पैनासोनिक एलुगा यू में 5 इंच एचडी (1280×720 पिक्सल) आईपीएस डिस्‍प्ले दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाला पैनासोनिक एलुगा एस एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ओएस पर आधारित है।

ये 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

पैनासोनिक एलुगा यू में एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा जिससे फुल-एचडी (1080पी) वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस, ऐज, 3जी, वाई-फाई, यूएसबी, जीपीएस और ब्लूटूथ 4.0 की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2500mAh की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें