फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 पदों के लिए 23 नामांकन

Sun, 26 Oct 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नामांकन जमा हो गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन जमा करने के आखिरी दिन शनिवार सायं चार बजे तक पांच पदों के लिए कुल 23 आवेदन जमा हुए हैं। हालांकि आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों ने एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन किया है।

रविवार को नाम वापसी का आखिरी दिन हैं। इसके बाद ही उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी।

 नामांकन दाखिल होने के साथ ही गुटों में बंटे ज्यादातर कर्मचारियों की स्थिति भी साफ हो गई है कि कौन किस गुट को समर्थन कर रहा है। हालांकि खामोश कर्मचारियों की तादाद भी अच्छी-खासी है जो हार जीत का फैसला करेंगे। इधर, शनिवार को नामांकन जमा कराने के आखिरी दिन कुल 23 आवेदन जमा हुए हैं। इनमें से प्रधान पद के लिए 3, उप प्रधान के लिए 4 और महासचिव के लिए 3 आवेदन जमा हुए हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए 6 और संयुक्त सचिव केलिए 7 आवेदन जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पद के लिए इन्होंने किया आवेदन
प्रधान :- रणधीर कटारिया, कुलवंत मलिक और फुलकुमार बोहत
उप प्रधान :- श्रीकृश्न, श्यामसुंदर, अजमेर सिंह (वर्तमान उपप्रधान) और सुरेश कुमार कौशिक
महासचिव :- अनिल मल्होत्रा (वर्तमान महासचिव), मनोज बुधवार और नरेंद्र कुमार
संयुक्त सचिव :- अनिल कुमार पाहवा, श्यामसुंदर, नितिन, जगदीश, सुरेश कुमार शर्मा, कुलदीप, सतबीर
कोषाध्यक्ष :- कृश्नचंदर (वर्तमान कोषाध्यक्ष), अजमेर सिंह (वर्तमान उपप्रधान), नितिन (संयुक्त सचिव के लिए भी किया है आवेदन), श्यामसुंदर (उपप्रधान के लिए भी किया है आवेदन), जगदीश (संयुक्त सचिव के लिए भी किया है आवेदन) और सुरेंद्र मग्गू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें