कम बजट का नोकिया लूमिया 630 विंडोज फोन 8.1 पर आधारित स्मार्टफोन है। लूमिया 630 सिंगल और डबल सिम वैरियंट में मिलेगा, नोकिया लूमिया 630 लूमिया सीरीज में पहला डुअल सिम फोन है। लूमिया 630 में 3G सपोर्ट मौजूद है।
कंपनी ने इस फोन की 11,500 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इस फोन की ऑनलाइन कीमत 7,500 रुपए है।
लूमिया 630 में 4.5 इंच का क्लियरब्लैक एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जो 854x480 पिक्सल रेज्ल्यूशन और 221 पीपीआई के साथ काम करता है। कंपनी ने इसमें भी गरिला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है।
नोकिया लूमिया 630 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
इसमें 5 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है लेकिन फ्रंट कैमरा मौजूद नहीं है। इसमें 1830mAh बैटरी है।
हुआवेई ऑनर होली
चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुआवेई ने किफायती बजट में 5 इंच डिस्प्ले वाला 'हुआवेई ऑनर होली' स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया है। हुआवेई के इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपए है।
हुआवेई ऑनर होली स्मार्टफोन में बड़ा 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड के 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, डीएलएनए, वाई-फाई की सुविधा मौजूद है। फोन की बैटरी 2,000 एमएएच है।
श्याओमी रेडमी 1एस
कंपनी ने श्याओमी रेडमी 1एस की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट शुरू की, इसकी खरीदारी के लिए ग्राहक को पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था।
कंपनी ने अब श्याओमी रेडमी 1एस की खरीदारी और आसान कर दी है। अब ग्राहक बिना रजिस्ट्रेशन कराए सीधे-सीधे फोन की खरीद सकते हैं।
श्याओमी रेडमी 1एस डुअल सिम (माइक्रो सिम) सपोर्ट करता है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है।
फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर, एक जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। मैमोरी को बढ़ाया के लिए 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा दी गई है।
श्याओमी रेडमी 1एस एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन पर आधारित है जिस पर श्याओमी की एमआईयूआई स्कीन दी गई है।
रेडमी 1एस में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्विटी के लिए जीपीआरएस, एज, 3जी, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की बैटरी 2000mAh है।
मोटो ई
मोटो ई की कीमत 6,999 रुपए से घटकर 6,299 रुपए हो चुकी है।
मोटो ई एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर काम करता है। मोटो ई में 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.3 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। मोटो ई 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 200, 302 एड्रीनो जीपीयू, 1जीबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करेगा। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी है।
पावर बैकअप के लिए 1980mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। मोटो ई डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करता है। जिसमें आपको इंटेलिजेंट कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।
मोटो ई में 5.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है, सेकेंड्री कैमरे के लिए आपको यहां समझौता करना होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं।
असूस जेनफोन5
असूस ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन स्मार्टफोन असूस जेनफोन4, असूस जेनफोन5 और असूस जेनफोन6 लॉन्च किए हैं।
तीनों ही फोनों के फीचर्स लगभग समान ही हैं तथा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित हैं।
असूस जेनफोन4 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इंटेल एटॉम के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से बेहतरीन इंटरनेट ब्राउजिंग का आनंद लिया जा सकता है।
वहीं 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बजट फोन के रूप में पेश किए गए जेनफोन 4 की कीमत 5,999 रुपए है।
जोलो वन
जोलो ने भी अपना एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 'जोलो वन' (Xolo One) 6,599 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।
जोलो वन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस 4.4.2 किटकैट पर आधारित है जिसको भविष्य में एंड्रॉयड ओएस 5.0 लॉलीपॉप पर अपग्रेड किया जा सकता है।
जोलो वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।
ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700एमएएच है।
माइक्रोमैक्स कैन्वास ए-1
माइक्रोमैक्स कैन्वास ए-1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। फोन का नाम एंड्रॉयड वन जरूर है लेकिन ये डुअल सिम सपोर्ट के साथ है।
एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।
ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।
स्पाइस ड्रीम यूएनओ
स्पाइस ड्रीम यूएनओ एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपए तय की गई है।
एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।
ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।
कार्बन स्पार्कल
कार्बन स्पार्कल एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपए तय की गई है।
एंड्रॉयड वन 4.5 इंच (480x854पी) डिस्प्ले के साथ है। इसके हार्डवेयर ही बात करें तो ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400एमपी ग्राफिक्स और 1 जीबी रैम के साथ काम करेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 4 जीबी और एक्सटर्नल मैमोरी के लिए 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगी।
ये फोन गूगल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 4.4.4 पर आधारित है।
फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। फोन की बैटरी 1700mAh है।
सैमसंग गैलेक्सी स्टार एडवांस
कंपनी ने अगस्त में सैमसंग गैलेक्सी स्टार एडवांस 7,400 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था। अब फोन की कीमत घटकर 6,620 रुपए हो चुकी है।
इसमें 4.3 इंच का डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन पर काम करती है।
इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश सहित 3 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 1800mAh है।