फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मुनीम से लूटे 12.93 लाख

Sat, 07 Jun 2014 12:14 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे शुक्रवार बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे पेट्रोल पंप मुनीम पर क्रिकेट बैट से हमला कर 12.93 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही एसपी बदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने घटना का विरोध जताया है और पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
निजामपुर-खेतड़ी रोड पर राजस्थान बार्डर के निकट स्थित इंडियन आयल रत्न फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत मुनीम लीलाराम और नरेश कुमार शुक्रवार सुबह निजामपुर स्थित पीएनबी शाखा में कैश जमा करवाने बाइक से जा रहे थे। करीब सवा दस बजे वे राजकीय सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, निजामपुर के पीछे दनचौली टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो पेट्रोल पंप की साइड से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे मुनीम लीलाराम को बदमाशों ने अपना टारगेट बनाया।
विज्ञापन


हालांकि साइड में हो जाने से बैट उसे नहीं लगा लेकिन अचानक हुए हमले के कारण हड़बड़ाहट में उनकी बाइक गिर गई और 12.93 लाख रुपये से भरा बैग उनके हाथ से छूट गया।

 तभी दो बदमाशों ने कैश वाला बैग उठा लिया और दनचौली रोड की ओर भाग गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों बदमाश निजामपुर चौक की ओर भाग निकले।

पुलिस ने अलग-अलग की पूछताछ
दोनों ने तत्काल घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वीटी कर नाकेबंदी करवा दी। पुलिस अधीक्षक बदन सिंह और डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने मुनीम लीला राम और नरेश कुमार से अलग-अलग पूछताछ की।

 पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही चारों बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
निजामपुर कस्बे के पास रत्न फिलिंग स्टेशन के मुनीम से 12.93 लाख रुपये लूटने के मामले में जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


 मामले के संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने बताया कि सोमवार तक लुटेरे नहीं पकड़े गए तो एसोसिएशन आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें