फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Fri, 22 Aug 2014 12:03 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर एक में बुधवार देर रात एक नाबालिग बेटे ने चारपाई पर सो रहे अपने बाप पर तेजधार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारा बेटा फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जींद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। बताया जाता है कि बाप-बेटे में कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड नंबर एक में रहने वाले राम लाल (45) और बेटे आकाश (17) में कुछ दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। बुधवार को फिर से दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों सोने चले गए। लेकिन आकाश जाग रहा था रात करीब दो बजे आकाश उठा और घर में रखे तेजधार हथियार से चारपाई पर सो रहे बाप पर ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। सुबह जब घटना जानकारी हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने बताया कि आकाश पढ़ाई छोड़कर ट्रक चलाना सीख रहा था।  घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एक माह से लापता था आकाश
परिजनों के अनुसार रामलाल और उसके बेटे आकाश के बीच में काफी दिनों से अनबन चल रही थी। आकाश लगभग एक माह से घर से लापता था और ट्रक चालान सीख रहा था। गत दिन ही आकाश घर पर आया था। जिसके बाद बाप-बेटे में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद रामलाल चारपाई पर सो रहा था मध्यरात्रि के बाद तेजधार हथियार से सोते हुए हमला कर दिया और हत्या करके फरार हो गया।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई रमेश चहल ने बताया कि बाप बेटे की आपस में अनबन रहा करती थी और रात को भी दोनों बाप बेटे में कोई कहासुनी हुई। इसी कहासुनी के चलते बेटे ने बाप पर फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में बाप की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रामनिवास का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने बेटे आकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पत्नी हुई बेसुध
आकाश की मां और रामलाल की पत्नी गुड्डी (40) का परिवार उजड़ गया। पति को चारपाई पर मरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें