फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए जो पुरुष अपने लुक्स को लेकर अधिक सजग रहते हैं उनके लिए काम की जानकारी है।
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई शोध की मानें तो चलन से अलग स्टाइल रखने वाले पुरुष महिलाओं को अधिक आकर्षित करते हैं।

अलग दिखना है फायदेमंद

शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान पाया कि जहां बहुतायत में पुरुष क्लीन शेव हों वहां महिलाएं दाढ़ी या मूंछ वाले पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं जबकि जहां अधिक पुरुष मूंछ या दाढ़ी में हों वहां क्लीन शेव पुरुषों को महिलाएं अधिक पसंद करती हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी माना है कि अक्सर महिलाओं को अपने लुक्स के प्रति कम से कम ध्यान देने वाले पुरुष अधिक आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन

और भी कई हैं शोध

इससे पहले भी यूरोपीय परिवेश पर आधार‌ित कुछ शोधों में यह माना गया है कि महिलाओं को अक्सर गहरे भूरे रंग के बालों वाले पुरुष अधिक आकर्षित करते हैं जबकि पुरुषों को वे महिलाएं अधिक आकर्षित करती हैं जिनका चेहरा उनके परिचय में किसी से मिलता नहीं है।

ऐसे में पुरुषों के लुक्स को लेकर यह अपनेआप में पहले तरीके का शोध है। यह शोध रॉयल सोसायटी जर्नल बायोलॉजिकल पेपर में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें