फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो जमकर लें ये 5 डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने और पेट पर जमा फैट्स को कम करने के लिए जितनी जरूरी कसरत है, उतनी ही जरूरी सही डाइट। ऐसे में अगर डाइट में इन चीजों को शामिल करेंगे तो वजन घटाने और फैट्स बर्न करने में आपको आसानी होगी।
विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी में फ्लेवनॉयड्स अच्छी मात्रा में है और इसमें प्राकृतिक एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद है। ग्रीन टी में मौजूद ईजीसीजी नामक तत्व फैट्स घटाने में मदद करता है।

मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स

हेल्दी फैट्स युक्त डाइट लेने से शरीर में फैट्स बर्न करने में मददगार है। ऑलिव ऑयल, बादाम आदि मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स युक्त डाइट शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है जिससे फैट्स घटाने में मदद मिलती है।

फल और सब्जियां

पपीता, अनानास, मशरूम, सेब, पालक जैसे फलों और सब्जियां, जिनमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद है, के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

इनके सेवन से शरीर में फैट्स बर्न करने में मदद तो मिलती है ही, साथ ही ये ओवरडाइट से भी बचाते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त डाइट

मछली, अखरोट आदि के नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और फैट्स कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अच्छी त्वचा के लिए भी इनके सेवन से गुरेज न करें।

विज्ञापन

मसाले

कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि मसालों के सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हल्दी, अदरक, लाल मिर्च, दालचीनी और लहसुन के सेवन से फैट्स बर्न करने में अधिक आसानी होती है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें