तैयारी का समयः 15 मिनट
बनाने मे समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
चार कप मटन स्टॉक, आधा कप बारीक कसा मटन, आधा कप कटा बटन मशरूम, एक चौथाई कप बारीक कटे गाजर, गोभी, हरा प्याज, शिमला मिर्च, एक पैकेट मशरूम सूप मिक्स, एक चम्मच मक्खन या जैतून का तेल।
सीजनिंग
एक चम्मच नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच (व्हाइट पेपर, सूखे अजवाइन के फूल, काली मिर्च, नमक)।
गार्निशिंग
एक चम्मच क्रीम और एक चम्मच हरा धनिया।
विधि
- सॉस पैन में मक्खन या जैतून का तेल डालकर गर्म करें। प्याज, मशरुम, गोभी, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर दो मिनट तक भूनें, फिर उसमें मैश किया मटन डालें और तलें।
- मटन स्टॉक डाल कर भूनें और मशरुम सूप मिक्स मिलाकर पांच मिनट तक उबालें।
- मसाला डालें, फिर थोड़ी क्रीम और ताजा धनिया के साथ मिश्रण अच्छी तरह मिलाएं। धनिया के पत्ते सर्व करें।
कोमल की टिप्स
सब्जी के बजाय आप सिर्फ उबले आलू व मटर डालकर मशरूम स्कॉच शोरबा सूप तैयार कर सकते हैं।