फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका साथी आपसे बार-बार झगड़ता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधों में तनाव, साथी से झगड़ा और नाकाम रिश्ते न सिर्फ आपका दिल तोड़ते हैं बल्कि दिल के लिए गंभीर खतरा भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल में प्रकाशित हालिया हुए शोध की मानें तो तनाव भरे संबंधों से गुजर रहे लोगों में दिल के दौरे व स्ट्रेक का खतरा दूसरों की अपेक्षा 8.5 प्रतिशत अधिक होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

इस उम्र में अधिक है रिस्क

संबंधों में तनाव किसी भी उम्र में सेहत के लिए अच्छा नहीं है लेकिन इसका सबसे अधिक खतरा अधेड़ावस्था की दहलीज पर पहुंचने वाले जोड़ों के लिए हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 281 सेहतमंद अधेड़ कामकाजी लोगों का अध्ययन किया है और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ शोध

शोध के दौरान प्रतिभागियों को चार दिनों तक निरीक्षण में रखा गया और हर घंटे की उनकी गतिविधि का व धमनियों में कैरोटिड का तुलनात्मक अध्ययन कयि गया।

शोध में पाया गया कि मकारात्मक बातें या झगड़े के दौरान उनके धमनियों में कैरोटिड गाढ़ा होता गया।

शोधकर्ता थॉमस कैमरेक के अनुसार, ''शोध के आधार पर हम मान सकते हैं कि हमारे संबंधों का असर हमारे दिल की सेहत पर पड़ता है। बढ़ता स्ट्रेस का स्तर हर रूप में हमारे लिए नुकसानदायक ही हैं।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें