फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द का एहसास दूर भगाएंगी ये 7 ट्रिक्स

Tue, 28 May 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्द का एहसास जितना करेंगे दर्द उतना ही अधिक होगा। यही वजह है जो पेन किलर दवाओं को खाते ही दर्द का एहसास होना बंद हो जाता है और दर्द नहीं होता। लेकिन अगर आप हर बार दर्द से आराम के लिए पेनकिलर दवाओं पर निर्भर नहीं रहना चाहते तो ये सात उपाय दर्द से राहत पहुंचाने में आपकी मदद जरूर करेंगे।
विज्ञापन


1. अपनी पसंदीदा डिश के बारे में सोचें
सुनने में शायद अटपटा लगे लेकिन दर्द के दौरान अपनी पसंदीदा डिश के स्वाद के ख्याल से भी दर्द के एहसास को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विस्कोसिंन यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पाया गया है कि पीरियड्स के दर्द, माइग्रेन आदि समस्याओं के दौरान अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद याद करने से भी दर्द में राहत महसूस होती है।

शोध में पाया गया कि 32 प्रतिशत लोगों को अपनी पसंदीदा चॉकलेट के बारे में सोचक राहत लगी जबकि 28 प्रतिशत लोगों को पिज्जा और पास्ता के बारे में सोचकर दर्द में आराम लगा।   
विज्ञापन


2. सांसों पर नियंत्रण
विस्कोसिंन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ही एक अन्य शोध में पाया कि दर्द से राहत के लिए अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करना भी एक अच्छा उपाय है। मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़े दर्द से राहत के लिए गहरी सांस लेना बहुत प्रभावी विकल्प है।

3. मंत्र या प्रार्थना करें
दर्द से आराम के लिए मंत्रों का उच्चारण, प्रार्थना या कविताएं पढ़ने भी आराम मिल सकता है। बोस्टन के बेनसन हेनरी इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं का मानना है कि 30 सेकंड मंत्र पढ़ने या प्रार्थना करने के दौरान शरीर में एंडोर्फिन या इंडोजेनस मोर्फिन का निर्माण होता है जो दर्द का एहसास कम करने में मदद करते हैं।
 
4. ध्यान
दर्द के दौरान ध्यान करना बहुत मुश्किल है लेकिन अगर आप एक बार ध्यान करने में सफल हो जाते हैं तो दर्द का एहसास कम हो सकता है। 2011 के एक अध्ययन में यह पाया गया कि ध्यान और प्राणायाम से दर्द के एहसास को कम करने में 11 से 70 प्रतिशत तक सफलता मिल सकती है।

5. कल्पना करें
आपकी कल्पना और रचनात्मकता दर्द का एहसास कम करने के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। मान लें कि आप किसी हिल स्टेशन पर हैं और बर्फ के गोले खेल रहे हैं या बीच किनारे मौज-मस्ती कर रहे हैं। कल्पना से मिलने वाला सुख दर्द से ध्यान भटकाने में मददगार हो सकता है।

6. संगीत
संगीत हर दर्द की दवा है। अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो इससे बेहतर पेनकिलर क्या ही हो सकता है। कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि गठिया, अवसाद और घबराहत से आराम के लिए संगीत सुनना एक अच्छा उपाय है।

7. खुलकर हंसे
दर्द में मुस्कराना बड़ी बात है। लेकिन अगर आप वाकई दर्द से ध्यान हटाना चाहते हैं तो लाफिंग थेरेपी आपके लिए काम की थेरेपी हा। यूएलसीए के एक अध्ययन में बच्चों और किशोरों के हाथों को बेहज ठंडे पानी में डालकर उन्हें कामेडी प्रोग्राम दिखाए गए। शोध में पाया गया कि इस दौरान उनके शरीर में एंडोर्फिन का निर्माण तेजी से हुआ जिससे उन्हें दर्द का एहसास कम हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें