फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर जाने के बाद कभी न सोचें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बिस्तर पर लेटकर दिन भर की बातें सोचते हैं पर सोचते-सोचते नींद ही नहीं आती है तो इसकी वजहें आपकी कुछ गलत आदते हो सकती हैं।
विज्ञापन


अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि बिस्तर पर लेटकर आप इन बातों को न ही सोचें।

आपका जरूरी मेल

दिन भर दफ्तर के जरूरी काम से संबंधित ईमेल अगर आपकी नींद उड़ा रहा है तो खुद को इस बारे में सोचने का मौका ही न दें।

कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि जरूरी ईमेल, फेसबुक अपडेट आदि चेक करने वाले लोगों की नींद सबसे अधिक प्रभावित होती है।

तो कम से कम बिस्तर पर पड़ते वक्त आप मेल और अपडेट के बारे में सोचना ही छोड़ दें जिससे इन्हें चेक करने का मन करे।

किसी झगड़े के बारे में

अगर दिन में बॉस की फटकार मिली है या साथी से किसी बात पर नोकझोंक हो गई है तो इसे सोने से पहले कतई न सोचें।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ मसाच्युसेट्स के शोधकर्ताओं की मानें तो झगड़ा व तनाव की बातें सोचने के कारण नींद अधिक प्रभावित होती है और स्ट्रेस लेवल बढ़ता है।

विज्ञापन

क्या-क्या करना है

सोने से पहले अगले दिन की तैयारी यकीनन अच्छी बात है लेकिन क्या-क्या करना है इसकी चिंता करने की आपकी आदत नींद पर भारी पड़ सकती है।

2013 में टोरंटों में हुए एक सम्मेलन में अगले दिन के तनाव को नींद न आने की बड़ी वजह माना गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें