फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तसलीमा नसरीन को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानें इसके लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी लेखनी के चलते अक्सर विवादों में रहने वालीं बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीनइन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


हाल में न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है और उन्होंने इसकी बायोप्सी करवाई है।

तसलीमा के परिवार में उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है और उनकी मृत्यु ब्रेस्ट कैंसर से ही हुई है।

फिलहाल न्यूयॉर्क में इसका उपचार करा रहीं तसलीमा के पहले हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिलिना जोली, बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे आदि कई सेलिब्रिटीज को इस कैंसर से जूझना पड़ा है।

ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान इसके उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में मददगार हो सकती है। जानें इससे जुड़े अहम पहलू।

सामान्य लक्षण

- ब्रेस्ट में सूजन या त्वचा में परिवर्तन दिखाई देना।
- ब्रेस्ट में गठान या अंडर आर्म्स के आसपास गठान महसूस होना।
- ब्रेस्ट से डिस्चार्ज होना।
- ब्रेस्ट का आकार बदल जाना।
- अगर एक ब्रेस्ट दूसरे से आकार में बड़ा दिखता है तो यह भी एक लक्षण हो सकता है।
- ब्रेस्ट की त्वचा का रंग हल्का गुलाबी होना।
- ब्रेस्ट की त्वचा पर छोटे-छोटे चकत्ते।
- ब्रेस्ट में हमेशा हल्का दर्द रहना।
- छूने पर ब्रेस्ट की त्वचा शरीर के हिसाब से अधिक गर्म लगे।
विज्ञापन

घर पर खुद ही करें टेस्ट

शीशे के सामने अगर ब्रेस्ट में ऊपर बताए गए लक्षण दिखें या फिर ब्रेस्ट व अंडर आर्म्स पर हाथ लगाने पर ठोस गठाने महसूस हों तो इसे कतई हल्के में न लें और डॉक्टर से मिलें। इससे सही समय पर उपचार शुरू हो सकता है और आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

कई शोधों में यह भी माना गया है ‌क‌ि  भले ही ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है लेकिन पुरुषों में इस कैंसर का खतरा बना रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें