तैयारी की अवधिः 25 मिनट
पकाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
चार कप लंबे धान वाले चावल उबालें, तीन बड़े चम्मच तेल, दो कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा कप कटा हुआ हरा प्याज, आधा कप कटे हुए फ्रेंच बीन्स, आधा कप बारीक कटा गाजर, आधा कप बारीक कटी बंद गोभ।
आधा कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च, आधा कप कटा मशरूम, आधा कप कटी हई कप पीली शिमला मिर्च, एक बड़ा चम्मच शेजवॉन सॉस, एक बड़ा चम्मच सिरका, एक बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर, एक बड़ा चम्मच टोमाटो कैचप, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
गार्निशिंग
अज्वाइन की गार्निश करें और गार्लिक सॉस में डुबोएं और आलू के साथ परोसें।
विधि
पैन में तेल को पहले गर्म करें। अब उसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरी प्याज डालकर दो मिनट तक अच्छी तरह से फाई करे। फ्राई करने के बाद उसमें फ्रेंच बीन्स, गाजर, बंदगोभी, हरी शिमला मिर्च, मशरूम और पीली शिमला मिर्च मिलाएं।अच्छी तरह से मिलाने के बाद तीन से पांच मिनट तक गर्म आंच पर अच्छी तरह से फ्राई करें, अब उसमें शेजवॉन सॉस, सिरका, ब्राउन शुगर, टोमाटो कैचप, नमक और मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और आंच को कम करके उसमें चावल मिलाएं। उसके बाद अच्छी तरह से मिक्स करें।धीरे-धीरे उसे चलाएं, उसके बाद उसे ढंक कर दो मिनट तक तेज आंच पर रखें। अब उसे उतार दें और प्लेट पर फैलाएं, मसालें छिड़क दें और गर्म कटे हुए आलूओं में गार्लिक सॉस डालकर साथ में परोसें।
कोमल की टिप्स
आप मशरूम और फ्रेंच बीन्स के जगह फूल गोभी और साग का भी प्रयोग कर सकते हैं।