जुकाम हो या कफ, विक्स वेपो रब की मालिश सालों से हमारे घरों में आम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्स का इस्तेमाल न सिर्फ जुकाम में फायदेमंद है बल्कि यह कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है।
अलग-अलग शोधों के आधार पर जानिए विक्स वेपो रब के चौकाने वाले इस्तेमाल क्या-क्या हो सकते हैं।
मच्छर भगाने में मददगार
घर में मॉस्कीटो रिपेलेंट खत्म हो गया है तो विक्स का इस्तेमाल आप मच्छर दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। सोने से पहले हाथ-पैर और शरीर के खुले हिस्से पर विक्स लगाएं जिससे मच्छर पास नहीं आएंगे।
विक्स में यूकोलिप्टस के तेल, कपूर और पुदीने के तत्व होते हैं जो मच्छर दूर भगाने में मदद करते हैं।
कट जाने पर भरे घाव
जानकर आश्चर्य होगा लेकिन हल्के कटे पर विक्स लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। यह त्वचा पर फंगल संक्रमण रोकता है जिससे कटी हुई त्वचा का घाव जल्दी भर जाता है।
अच्छी नींद के लिए
सोने के पहले सिर, नाक व गले में विक्स मलने से नींद अच्छी आती है क्योंकि इससे इन हिस्सों की मांसपेशियों का तनाव खुल जाता है।
सिरदर्द भगाए
सिरदर्द में आराम के लिए विक्स लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसकी महक तनाव दूर करती है जिससे सिर के दर्द में राहत महसूस होती है।
गंदगी से बचाए
इसका एक बेहद अजीब इस्तेमाल आप जानवरों की गंदगी से बचाव के लिए कर सकते हैं। घर की जिस जगह पर अक्सर जानवर गंदगी फैलाते हैं, वहां विक्स मल दें। इसकी महक से जानवर उस जगह पर गंदगी नहीं फैलाएंगे।
नाखून की सफाई
नाखून की सफाई करते वक्त मेनीक्योर के दौरान नाखूनों पर थोड़ी देर विक्स लगाकर छोड़ दें। इससे नाखून हर तरह के संक्रमण से दूर रहते हैं।